दिल्ली में राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार 2023से सम्मानित हुई

नीमच
22 Aug 2023 11:18 AM
भानु प्रिया बैरागी

नीमच। एनर्जी फिटनेस की संचालिका  सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता जोशी  को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार 2023 (राष्ट्रीय पुरस्कार)  से  20 अगस्त को  सम्मानित किया गया  यह सम्मान उन्हें दिल्ली के एक सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजपुरी फ़िल्म के सुपरस्टार सह दिल्ली  के सांसद श्री मनोज तिवारी  के  द्वारा राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार 2023  (राष्ट्रीय पुरस्कार) से सम्मानित किया गया श्वेता जोशीनीमच की रहने वाली है  श्वेता जोशी   योग शिक्षिका केरूप में साथ -साथ समाज सेवा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य  किया है , जिससे, इनके द्वारा सामाजिक मुद्दों में सक्रियता के साथ सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रबंधन जैसे अनेक कार्य किये जाते रहे हैं समाज में शिक्षा, जागरूकता,  पर्यावरण-संरक्षण, स्वछता अभियान, बहुत से अनाथ बच्चो को शिक्षा की व्यवस्था जैसे कई कार्य  किये गए है।  इन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्य को देखते हुए प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड 2022 महाराष्ट्र, युवा गौरव पुरस्कार 2022, उत्तरप्रदेश,कन्यादान शिरोमणि सम्मान 2022,मिथिला ग्लोबल पुरस्कार बिहार ,राष्ट्रीय युवा उत्कृष्टता पुरस्कार- 2023 जम्मू कश्मीर, झारखंड युवा सदन से पुरस्कृत एवमं और भी कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार द्वारा पूर्व में सम्मानित हो चुके है।