नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 94 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 85 मि.मी., जावद में 97 मि.मी. एवं मनासा में 100 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 32.6 मि.मी. वर्षा हुई थी। गतवर्ष नीमच में 37 मि.मी., जावद में 21 मि.मीएवं मनासा में 40 मि. मी.वर्षा हुई थी। जिले में 27 जून 2023 को प्रात:8 बजे समाप्त पिछले 24 घण्टे में औसत 0.3 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में एक मि.मी वर्षा हुई,जबकि जावद एवं मनासा में वर्षा दर्ज नही हुई है।