जिले में औसत 206 मि.मी.वर्षा दर्ज

नीमच
02 Jul 2023 06:18 PM
गरुड़ एक्सप्रेस डेस्क रिपोर्ट

जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक 206 मि.मी.वर्षा हुई है।
नीमच में 201 मि.मी.,जावद में 214 मि.मी.एवं मनासा में 203 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। गत
वर्ष इस अवधि में औसत 47.6 मि.मी. वर्षा हुई थी। इसमें नीमच में 46 मि.मी.,जावद में 51
मि.मी.एवं मनासा में 46 मि.मी.वर्षा हुई थी। जिले में 2 जुलाई 2023 को प्रात:8 बजे समाप्‍त
हुए, पिछले 24 घण्‍टे में औसत 13 मि.मी.वर्षा हुई है। नीमच में 3 मि.मी.,जावद में 1.00
मि.मी.एवं मनासा में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।