नीमच जिले में अब तक औसत 237.5 मि.मी.वर्षा दर्ज

नीमच
04 Jul 2023 05:27 PM
गरुड़ एक्सप्रेस डेस्क रिपोर्ट

नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक 237.5 मि.मी.वर्षा हुई है। नीमच में 216 मि.मी.,जावद में 256 मि.मी.एवं मनासा में 240 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 103.6 मि.मी.वर्षा हुई थी। इसमें नीमच में 62 मि.मी.,जावद में 134 मि.मी.एवं मनासा में 109 मि.मी.वर्षा हुई थी। जिले में 4 जुलाई 2023 को प्रात:8 बजे समाप्‍त हुए, पिछले 24घण्‍टे में औसत 2.8 मि.मी.वर्षा हुई है। जावद में 8.6 मि.मी.वर्षा हुई है। मनासा एवं नीमच में कोई वर्षा दर्ज नही की गई।