जिले में अब तक औसत 328.6 मि.मी.वर्षा दर्ज

नीमच
10 Jul 2023 05:21 PM
गरुड़ एक्सप्रेस डेस्क रिपोर्ट

जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक 328.6मि.मी.वर्षा हुई है। नीमच में 344 मि.मी.,जावद में 338 मि.मी.एवं मनासा में 304 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 146.6 मि.मी.वर्षा हुई थी। इसमें नीमच में 90 मि.मी.,जावद में 190 मि.मी.एवं मनासा में 160 मि.मी.वर्षाहुई थी। जिले में 10 जुलाई 2023 को प्रात:8 बजे समाप्‍त हुए, पिछले 24 घण्‍टे में औसत 0.6 मि.मी.वर्षाहुई है। जावद में एक मि.मी. एवं मनासा में एक मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में कोई वर्षा दर्ज नही की गई।