logo
add image

जानिए आज का राशिफल कैसा रहेगा आपके लिए 4 अक्टूबर

मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। साझेदारी के काम में आज आप सफलता पाएंगे। कुछ नए संपर्क भी आपके बनेंगे जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। आप आज बच्चों की खुशी के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका समय रोमांटिक बीतेगा। आप शौक की चीजों पर आज धन खर्च करेंगे।

वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिश्रम अधिक करना होगा। अच्छी बात यह रहेगी कि आप जिन क्षेत्रों में काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लेकिन शत्रु और विरोधियों से सतर्क भी रहना होगा। राजकीय क्षेत्र में किए गए आपके प्रयास आज सफल होंगे। आपको आज सामाजिक कार्यो में शामिल होने से मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा जिससे आपकी परिचय का दायरा बढेगा। आपकी लव लाइफ भी आज अनुकूल रहेगी। आज शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे जिससे उनसे लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन भी आज अनुकूल रहेगा और आप किसी निकट संबंधी की मदद भी करेगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। विवाह योग्य जातकों से विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

कर्क राशि के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आपको आज कुछ नए लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी, शिक्षकों से भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। आज शाम को आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपकी सफलता से विरोधियों को जलन हो सकती है। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आपको थोड़ी परेशानी होगी। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करना होगा। कोई अटका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है। छोटे भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। आंखों में जलन और चुभन महसूस कर सकते हैं। सलाह है कि बोलते हुए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे।

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज व्यापार में भाग्य और परिश्रम से लाभ मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे और कोई बड़ी डील भी मिल सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और दान पुण्य के काम में धन खर्च कर सकते है। आपको आज आज पिता के मार्गदर्शन और सलाह पर ध्यान देना चाहिए इससे आपको फायदा मिलेगा। आप आज पूर्व में किए हुए निवेश से भी लाभ पा सकते हैं।

तुला राशि के जातको के लिए आज मां भगवती शुभ लाभ का संकेत दे रही हैं। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपके कारोबार में लेन-देन की समस्या चल रही है तो उसका समाधान हो सकता है। आज यात्रा का कोई प्रसंग बनकर टल सकता है। आपको आज परिवार के साथ आनंददायक पल बिताने का भी मौका मिलेगा। आज आपके हाथ में पर्याप्त मात्रा में धन आने से खुशी होगी। साथ ही आज आपका मन धर्म कर्म की ओर भी लगेगा।

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कोई सरकारी क्षेत्र का काम आपका अटका है तो आज वह पूरा हो सकता है। आपके मित्रों की संख्या भी आज बढेगी। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, कमाई के नए स्रोत भी मिलेगे। जो लोग गृह निर्माण के काम से जुड़े हुए है उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा और उन्हें शॉपिंग के लिए भी लेकर जाना होगा।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आप आज अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे। आज आपको अपने व्यापार में लाभ मिलने की खुशी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा।

मकर राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज नौकरी कारोबार में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आज शाम के समय आपको किसी से वाद-विवाद में नहीं उलझना चाहिए नहीं तो मामला काफी बढ सकता है। आज शाम को आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपके पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वैसे नौकरी करने वाले जातकों को आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिल सकता है। नौकरी में बदलाव का प्रयास भी सफल हो सकता है।

मकर राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज नौकरी कारोबार में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आज शाम के समय आपको किसी से वाद-विवाद में नहीं उलझना चाहिए नहीं तो मामला काफी बढ सकता है। आज शाम को आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपके पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वैसे नौकरी करने वाले जातकों को आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिल सकता है। नौकरी में बदलाव का प्रयास भी सफल हो सकता है।

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। आज किसी अचानक से बनने वाली स्थिति की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वैसे आपको आज बुद्धि और चतुराई से लाभ मिलेगा। जो लोग विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनकी कोशिश सफल हो सकती है। लव लाइफ में आज आपको प्रेम के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको आज जोखिम वाले काम और निवेश से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है।

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। वैसे जिन जातकों की सेहत बीते दिनों सही नहीं रही है आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज आप धार्मिक यात्रा और पुण्य कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं। अगर आज आपको अपने संबंधियों से व्यवहार करना है तो सोच समझकर बात करें क्योंकि यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। आज आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी या खोने का भय है इसलिए अपने कीमती सामान को संभलकर रखे। लंबे समय से वैवाहिक जीवन में यदि कोई बाधा चल रही थी तो वह आज समाप्त हो सकती है। आज शाम को जीवनसाथी के साथ आप कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

Top