logo
add image

जिला महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च प्रदेश में हो रहे महिला अपराधों को लेकर किया विरोध

जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार रात को शहर के मुख्य मार्ग पर कैंडल मार्च निकाला गया। मध्य प्रदेश में महिला अपराधों में हो रही वृद्धि और महिला हिंसा के विरोध में यह कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से हुई। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर के नेतृत्व में यह केंडल मार्च विजय टॉकीज चौराहा होते हुए शहर के भारत माता चौराहे पर पहुंचा।

कैंडल मार्च में महिला कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता और कांग्रेस के पुरुष कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्ती लेकर बेटी बचाओ संबंधित नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और खास तौर से महिला अपराधों में वृद्धि पर चिंता जाए की और मोहन यादव सरकार पर सवाल खड़े किए।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, मधु बंसल, ब्रजेश मित्तल, राकेश अहीर, चेतना लालका, रुकसाना खान, रानी मसूदी, मेघना जोशी, बेबी मेहरा, अनिता घनेटवाल, अंजना सोनकर, साबिर मसूदी, राकेश सोनकर सहित अन्य कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Top