logo
add image

नीमच में दीपावली से पहले अस्थाई दुकानदारों का विरोध मिडिल स्कूल ग्राउंड में शिफ्ट करने पर नाराज विधायक परिहार ने लोगों को दी समझाइए देखिए पूरी खबर

नीमच जिला प्रशासन ने मुख्य बाजार टैगोर मार्ग पर सजने वाले दीपावली अस्थाई बाजार को मिडिल स्कूल ग्राउंड में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। हालांकि, प्रशासन के इस फैसले के बाद अस्थाई दुकानदार काफी नाराज चल रहे हैं। जिसके चलते आज यानी शनिवार को सभी दुकानदार एकत्रित होकर भारत माता चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया।

दुकानदारों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही

एसडीएम ममता खेड़े, नगर पालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी भारत माता चौराहा पहुंचे। जहां अस्थाई दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा- उन्हें दुकानें लगाने के लिए मिडिल स्कूल ग्राउंड में व्यवस्था की है। दीपावली पर्व पर दुकान निर्धारित स्थान पर ही लगेगी।

एसडीएम ममता खेड़े, नगर पालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी भारत माता चौराहा पहुंचे।

हालांकि, दुकानदार प्रशासन के सुझाव पर सहमत नहीं हुए। मामले की जानकारी लगते ही नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी दुकानदारों से चर्चा की। इसके बाद विधायक परिहार ने प्रशासनिक अधिकारियों से दुकानदारों की समस्याओं पर बातचीत की। फिर अस्थाई दुकानदारों को टैगोर मार्ग पर दुकान लगाने की अनुमति देने को कहा। फिलहाल मामले को लेकर अधिकारी अभी विचार कर रहे हैं कि क्या निर्णय लिया जाए।

भारत माता चौराहा पर दुकानदारों को ने समझाइश दी। हालांकि, दुकानदार सहमत नहीं हुए।

गौरतलब है कि पिछले साल भी दीपावली पर अस्थाई दुकानों को लेकर मिडिल स्कूल ग्राउंड में व्यवस्था की गई थी। उस समय भी विधायक के हस्तक्षेप के बाद उसी जगह पर दुकान लगने की अनुमति दी गई थी। जहां पर वे दुकान लगाने की मांग रहे थे।

इनका कहना है

एसडीएम नीमच, ममता खेड़े फिलहाल करवा चौथ तक अस्थाई दुकानें यथास्थान लगी रहेंगी। सभी पक्षों से चर्चा कर बीच का कोई रास्ता निकाला जाएगा। सभी की सुविधा को ध्यान में रखकर समाधान निकाला जाएगा।

Top