logo
add image

अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौतः खेत पर काम के बाद घर जा रही थी, देखिए पूरी खबर

नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र में गांव भाटखेड़ा में बुधवार शाम अज्ञात वाहन चालक ने एक महिला को सड़क पार करते समय जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर परिजन शव का इंतजार करते हुए।

गौरतलब है कि मृतक महिला प्रेम बाई (55) पति समरथ कुमावत निवासी भातखेड़ा 23 अक्टूबर शाम को खेत से काम करके घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाएं शुरू कर दी है।

इधर, थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द-कर दिया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही हैं।

Top